भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, इस सोने की चिड़िया को लूटने के क्रम में अंग्रेजों ने भारत में अपना औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित किया। इस दास्तां की जंजीर को भारत वासियों ने 1947 में पूर्ण रूप से तोड़कर आजादी हासिल की। इस आजादी को हासिल करने के लिए अनेकों वीर सपूतों ने बलिदानों ने अपने प्राण हंसते-हंसते भारत माता को समर्पित किया। आज हम स्वतंत्रता दिवस के सुविचार अनमोल वचन पढ़ेंगे और देशभक्ति के रस का पान करेंगे।
Best 15 August Quotes, status, captions and greetings
1.
है तिरंगा शान अपनी
है तिरंगा आन अपनी
इस तिरंगे के शान में
लुटा देंगे जान अपनी।
2.
सरहद पर जब गोली खाकर टूट जाए मेरी साँस
मुझे भेज देना यारों मेरी बूढ़ी मां के पास।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई
3.
गूंज रहा है अब दुनिया में हिंदुस्तान का नारा है
चमक रहा आसमान में अपना प्यारा तिरंगा है।
4.
हम उस शहादत का मोल ना चुका पाएंगे
जो चुकाने चलो कई जन्म निकल जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5.
जिस दिन तू शहीद हुआ न जाने उस दिन
माँ कैसे सोई होगी
मैं तो बस इतना ही जानू
वह गोली भी सीने में उतरने से पहले रोई होगी।
Heart touching 15 August Quotes
6.
जो रणभूमि में तिरंगा लेकर खड़ा रहा
जिसके नेत्रों से ज्वाला धधकता रहा
कसम खा वतन की
जो शत्रुओं का मर्दन करता रहा
मुझे गर्व है वह शहीद मेरा पिता है।
स्वतंत्रता दिवस की अनेकों अनेक शुभकामनाएं
7.
वह जो सीमा पर खड़ा रहता है
उसका शव तिरंगे में लिपटा आता है
सोचो क्या बितती है उसके घर परिवार
पर थोड़ी तो लाज रखो इस तिरंगे का मान रखो।
8.
हम उन वीर सपूतों के देश में रहते हैं
जिनकी पत्नियां अपने चिता से उठ
पति के कलश को कंधा देने चली आती है।
9.
स्वयं को गौरवान्वित समझो
कि हम उन्हें शहीदों के वंशज हैं
जिन्होंने समर भूमि में पीठ नहीं दिखाई है
हँसते-हँसते गोली भी अपने सीने पर खाई है।
10.
आजादी की खातिर वीर सपूतों ने अपना खून बहाया था
बड़ी कठिन डगर चलकर तब स्वतंत्रता पाया था।
15 August slogans in hindi
11.
बड़ा शौक था उसे घोड़ी चढूं धमा-धमा ढोल बजे
पर मेरे देश की खातिर वह नौजवान शहीद हो गया।
12.
ठान लिया था या तो तिरंगा लहरा कर आऊंगा
या तिरंगा में लिपट कर आऊंगा
मेरे देशवासियों मैंने अपने वचन की लाज रख ली
मैंने दुश्मनों को पीट नहीं दिखाई
मरते दम तक भी मैंने आखरी गोली सीने पर खाई ।
संबंधित लेख भी पढ़ सकते हैं
Bipin Rawat Quotes in Hindi ( बिपिन रावत सुविचार )
Ratan Tata Quotes in Hindi ( रतन टाटा के सुविचार )
Rakesh Jhunjhunwala Quotes in Hindi ( राकेश झुनझुनवाला सुविचार )
Harshad Mehta Quotes in Hindi ( हर्षद मेहता सुविचार )
Mukesh Ambani Quotes in Hindi ( मुकेश अंबानी सुविचार )
Warren Buffet quotes in Hindi ( वारेन बफे के सुविचार )
Vivek Bindra Quotes in Hindi – विवेक बिंद्रा सुविचार
निष्कर्ष
आजादी किसको पसंद नहीं है? एक उजड़े में बंद पक्षी की स्वतंत्र उड़ान भरना चाहता है। मनुष्य कभी बंधनों में नहीं रहना चाहता, वह स्वयं को स्वतंत्र रखना चाहता है चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। किसी भी प्रकार के बंधनों में बंधना उसके आत्मसम्मान के विरुद्ध है।
जब भारत में औपनिवेशिक काल आया तब भारत के लोगों ने दासता का एक नया दौर देखा था। इस दासता से स्वतंत्र होने के लिए भारत वासियों ने मिलकर एक सफल प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप 15 अगस्त सन 1947 को भारत आजाद हुआ। यह आजादी अनेकों वीर शहीदों, बलिदानीयों के प्रयास से संभव हुआ। आज हम स्वतंत्र विचरन कर सकते हैं, एक जगह से दूसरी जगह निर्बाध रूप से आवागमन कर सकते हैं, अपना आशियाना बना सकते हैं। पूर्व समय में ऐसा नहीं था।
हमें उन शहीदों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने चाहिए और उनका आभार मानना चाहिए कि उन्होंने हमें एक स्वच्छ वातावरण दिया। आज हम उनकी शहादत की बदौलत है कुछ भी करने का सामर्थ रखते हैं।
आज भारत का परचम देश-विदेश सर्वत्र लहरा रहा है, हमें अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखनी चाहिए। पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण करने से बचना चाहिए, हमें अपने आजादी की लाज रखकर देश के प्रति अपनी निष्ठा भाव प्रकट करने चाहिए। देश की उन्नति में ही देशवासियों की उन्नति है यह विश्वास जन जन तक पहुंचाना चाहिए।
आशा है उपरोक्त लेख आपको पसंद आया हो, अपने सुझाव तथा विचार कमेंट बॉक्स में लिखें ताकि हम अपने लेख को और अधिक सुधार सकें। आपके सुझाव हमारे लेख को सुधारने में अहम योगदान निभाता है।