Bipin Rawat Quotes in Hindi ( बिपिन रावत सुविचार )

By | December 8, 2021

Read here Bipin Rawat Quotes, Suvichar, lines, speech in Hindi.

भारतीय सेना प्रमुख (CDS) श्री बिपिन रावत बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। वह कुशल सैन्य अधिकारी तो थे ही उनकी लेखनी भी काफी प्रसिद्ध है। उनकी प्रतिभा और ऊर्जा को देखकर आज युवा पीढ़ी उनको अपना आदर्श मानती है।

जिस प्रकार भारतीय सेना में कार्य किया तथा जिस प्रकार की उपलब्धि हासिल की वह सभी प्रेरणा का स्रोत है। इसी प्रेरणा स्रोत से प्रभावित होकर प्रस्तुत लेख में हम उनके उच्च आदर्श और सच्चे नेतृत्व को समर्पित उनके अनमोल वचन सुविचार आदि का संकलन कर रहे हैं।

Bipin Rawat Quotes in Hindi

1.

बिना मजबूत इच्छाशक्ति के

कुछ प्राप्त नहीं होता

कुछ प्राप्त करना है तो

इच्छा शक्ति को मजबूत करो।

2.

आपका अनुशासन और व्यवहार कुशलता ही

आपको वह सम्मान दिलाती है

जिसको पाने के लिए

करोड़ों दिन रात संघर्ष करते हैं।

3.

किसी दुष्कर कार्य को

करने से पूर्व

आत्मविश्वास से भरपूर होना

अति आवश्यक है।

4.

किसी चुनौती को स्वीकार करने से पूर्व

एक बार सोच लें

फिर वह चुनौती कर्तव्य बन जाता है।

5.

जीवन हर पल हर समय

संघर्ष से परिपूर्ण है

हमें अपने जीवन को

सफल बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

6.

परिस्थितियां जितनी विपरीत होंगी

जीत उतना ही शानदार होगा।

7.

बार-बार की असफलता के पीछे

एक शानदार सफलता इंतजार करती है

बस असफलता से घबराए नहीं।

8.

हर एक जवान को यह स्मरण रहना चाहिए

आप जिस कार्य को करने जा रहे हैं

आपको इन पांच शब्दों को याद रखना चाहिए

नाम, नमक, निशान, वफादारी और इज्जत।

इन्ही पांच शब्दों पर फौज की नींव रखी जाती है।

9.

राह में कितनी ही कठिनाइयां मिले

राह कभी मत छोड़ना

इसी राह पर चलकर आपको

आपकी मंजिल मिलेगी।

10.

जीवन एक चुनौती है

और इसे स्वीकार करना

हर उस व्यक्ति को चाहिए

जो ऊंची महत्वाकांक्षा रखता है।

बिपिन रावत के सुविचार

11.

लक्ष्य को पाने के लिए

हठ/दृढ़ निश्चय का विश्वास

अति आवश्यक है

हर एक दिल में इस

हठ को बसाना होगा।

12.

स्वयं से प्यार करने से पूर्व

देश से प्यार करें

यह आपका स्वाभिमान है

जिसे सदैव ऊंचा रखना चाहिए।

13.

स्वयं पर विश्वास करें, और

इस विश्वास के साथ

अपने लक्ष्य की और

निडरता के साथ बढ़ते जाएं।

14.

आशावादी व्यक्ति ही

किसी युद्ध को जीत पाता है,

यही युद्ध भूमि में संजीवनी है

15.

अगर भारतीय सेना में आना है

तो आपको कठिनाइयों का

सामना करने की

काबिलियत आना चाहिए।

16.

आपकी काबिलियत

मानसिक और शारीरिक

क्षमताओं पर निर्भर करती है।

17.

कठिन से कठिन परिस्थितियों का

सामना करने के लिए

आपकी शारीरिक क्षमता होनी चाहिए

जहां रास्ता नहीं निकलता

वहां आपकी काबिलियत कार्य करती हैं।

18.

भारतीय सेना नौकरी का जरिया नहीं

बल्कि देश भक्ति का मार्ग है

जो गलतफहमी पालते हैं वह सतर्क रहें।

19.

जिनके हौसले बुलंद होते हैं

वही कठिन से कठिन

परिस्थितियों का सामना कर पाते हैं।

20.

देश के दुश्मन सुधर जाएं वरना हम सुधार देंगे।

21.

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो तुम

तनिक एक पल अब न विश्राम करो तुम

बढ़े चलो बढ़े चलो लक्ष्य की और तुम

फिर देखो उस चोटी पर जा पहुंचे हो अब तुम।

संबंधित लेख का अध्ययन करें

Chanakya Quotes in Hindi

Swami Vivekananda Hindi quotes 

Shivaji Maharaj Suvichar 

Indian Army Quotes in Hindi

समापन

बिपिन रावत प्रतिभाशाली व्यक्ति है, उनके अदम्य साहस और ऊर्जावान व्यक्तित्व को देखकर आज उन्हें आदर्श मानने वाले करोड़ों लोग हैं। जो उनसे अपने जीवन को सफल बनाने की दृष्टि लेना चाहते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनमें जो जोश और जज्बा है उसे आज पूरा विश्व नमन करता है। वह किसी युवा की भांति विभिन्न परिवेश में उपस्थित होते हैं।

अपने देश की सैन्य शक्ति को उत्साहित करते हैं, उनके विलक्षण प्रतिभा और ओजस्वी स्वर से भारतीय सेना विशेष प्रेम करती है।

आशा हे उपरोक्त लेख आपको पसंद आया हो अपने विचार तथा सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखें।

यह लेख श्री बिपिन रावत जी के द्वारा कहे गए वचनों तथा उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के साक्षात्कार तथा भाषण से निकाले गए कोट्स, अनमोल वचन, सुविचार हैं। किसी त्रुटि के लिए हमें कमेंट बॉक्स में बताएं जिसे यथाशीघ्र सुधार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *