Success quotes in hindi सफलता के लिए सुविचार

By | January 8, 2021

इस लेख में सफलता से संबंधित सुविचार का संकलन किया गया है। आज के दौर में सफलता प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्य करने पड़ते हैं,  किंतु फिर भी सफलता की प्राप्ति हो इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।निरंतर असफल होने पर व्यक्ति अपने जीवन से हताश , निराश और परेशान हो जाता है और वह सफलता के लिए प्रयत्न करने से पीछे हट जाता है। यहां वह सबसे बड़ी गलती करता है, जहां उसे कुछ और प्रयत्न की आवश्यकता होती है वही वह हार मानकर बैठ जाता है।

यहां उपलब्ध सुविचार व्यक्ति के जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं। इन सुविचार को अपने जीवन में अपनाकर मनुष्य सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। हम इस आशा के साथ ही यह लेख आरंभ कर रहे हैं कि हमारे लिखे गए सुविचार आपके किसी भी प्रकार से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर आपको सफलता के द्वार तक पहुंचाएं।

Success quotes in Hindi

1

जिस व्यक्ति के व्यवहार में बचपना हो

कार्य के क्षेत्र में जवानी हो

तजुर्बा जिसका वृद्ध सा हो

उस व्यक्ति की सफलता निश्चित है।।

2

एक अच्छे जीवन की शुरुआत

वहां से होती है

जहां भय का अंत हो जाता है।।

3

अगर आप एक लंबे और अच्छे दौड़ में

विजेता बनना चाहते हैं तो

छोटी दौड़ के लोगों से

सलाह लेना बंद करिए।।

Struggle quotes in hindi

21 Motivational hindi quotes, suvichar, shayari

4

कार्य के लिए अपने दायरे से बाहर नहीं जाना चाहिए

क्योंकि ओवरलोडिंग सदैव दुर्घटना का कारण बनती है।।

5

आत्मविश्वास में वह शक्ति होती है

जो विरान दुनिया को भी बसा सकती है।।

6

लोगों के मुंह बंद करने से तो अच्छा है

स्वयं का कान बंद करना

लोग तो हजारों बातें करते हैं

सफल वही होता है जो

इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देता।।

7

सफलता प्राप्त करनी है

तो शेर की भांति शांत रहकर करें

कुत्तों की भांति भौंक कर नहीं।।

8

भाग्य के भरोसे बैठने से बेहतर है

कर्म का तूफान उत्पन्न करना

जिसके आंधी में सफलता भी मिल जाती है।।

9

अपने संसाधनों तथा अवसरों को

अपनी सुविधा के लिए खोने ना दे।।

कर्म के लिए अनमोल वचन (Karma ke Liye Shayari)

Anmol vachan in hindi 

10

स्वयं की तुलना अन्य से करना व्यर्थ है

क्योंकि सूर्य और चंद्रमा का भी

अपना महत्व है

बस समय का फर्क होता है।।

Success quotes in hindi status

11

धन एक रामबाण औषधि है

जो लगभग 90%

समस्या का इलाज है।।

12

जिसकी सोच ऊंची होती है

वही

ऊंचे शिखर पर चढ़ता है।।

13

व्यक्ति हुनर से ऊंचा उठता है

एड़िया उठाने से कोई ऊँचा नहीं होता।।

14

अथक परिश्रम ही , ऊंचे लक्ष्य को

प्राप्त करने का साधन बनता है।।

Hindi suvichar on life

Prernadayak anmol vachan and suvichar in hindi

Hindi quotes on time

15

एक कुशल व्यक्ति ही

असफलता के तूफान से भी

सफलता की प्राप्ति कर लेता है।। 

16

जीवन में सभी को उचित मान सम्मान देना चाहिए

जो सच्चे होंगे वह आपको साथ देंगे

जो बुरे होंगे वह आपके लिए सबक बनेंगे।। 

17

जीवन में तुलना आनंद तथा अपनापन को

खत्म कर देता है

इसलिए तुलना के खेल में उलझना व्यर्थ है।। 

18

जो खुद से हार जाता है

वो कभी जीत नहीं सकता।।

19

पीछे मुड़कर देखने से क्या लाभ

जो छूट गया वो शायद मेरा नहीं था।।

Success quotes in hindi for students

20

जो भाग्य और झूठ के भरोसे बैठते हैं

वह सदैव निराश होते हैं

जिन्हें कर्म पर विश्वास होता है

वही उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करते हैं।।

21

अगर हार से डरते हो तो

जीतने की इच्छा मत रखना।।

22

गलतियां ही हमारे अनुभव को बढ़ाती है

यह अनुभव ही हमारे गलतियों को कम करती है

अगर हम अपनी गलतियों से कुछ सीखें

तो निश्चित उससे सफलता मिल सकती है।।

यह भी पढ़ें

Chanakya Quotes in Hindi

Swami Vivekananda Hindi quotes 

सुभाष चंद्र बोस सुविचार

Rich Quotes in Hindi

सोमवार के लिए सुविचार (Monday Quotes in Hindi)

Best hindi suvichar and anmol vachan

Subhashita Sanskrit quotes with Hindi meaning

Shayari collection for WhatsApp status

Shubh Ratri Quotes

Hindi Quotes on mother

Health quotes in hindi

Friendship and Dosti Quotes in Hindi

निष्कर्ष

आज के समय लोग तत्काल सफलता प्राप्त करना चाहते हैं। यह विचार मन मस्तिष्क में बैठ गया है , जो सफलता तत्काल मिले वह ठीक है अन्यथा दूसरे कार्य को आरंभ कर देना चाहिए। तत्काल मिली सफलता कुछ क्षण के लिए होती है।  जबकि परिश्रम के द्वारा प्राप्त की गई सफलता दीर्घकालिक होती है , जिसका लाभ अधिक मिलता है।इस सफलता के प्राप्त होने पर संतोष का भाव भी जागृत होता है , जबकि तत्काल सफलता में ऐसा नहीं है।

व्यक्ति को निरंतर सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए। कुछ असफलता के कारण हार मान कर बैठना मूर्खतापूर्ण व्यवहार है। जो व्यक्ति असफल होने पर हार मान कर बैठ जाता है , वह कभी भी अपने जीवन में सफलता का मुख नहीं देख पाता।जिस प्रकार एक मांझी अपनी नैया को बीच मझधार में नहीं छोड़ता , चाहे कितना भी बड़ा तूफान क्यों ना आए वह अपनी नैया को किनारे लगाता ही है।इस प्रकरण से व्यक्ति को कुछ ग्रहण करना चाहिए और अपने जीवन के लिए भी कुछ इसी प्रकार का संघर्ष करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *