Yuva Diwas Quotes in Hindi ( युवा दिवस के सुविचार )

By | December 28, 2021

प्रस्तुत लेख में हम स्वामी विवेकानंद जी के उन्हीं आदर्शों को युवा दिवस सुविचार, कोट्स, अनमोल वचन के रूप में ग्रहण करेंगे और उनके विचारों से अवगत होंगे।

परम पूज्य स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर एक नजर डालें तो उन्होंने देश, संस्कृति के लिए अथक प्रयत्न किया। विशेषकर युवा पीढ़ी को जागृत करने और धर्म संस्कृति को बचाने के लिए प्रेरित किया। स्वामी जी ने बेहद कम समय में जो धर्म, संस्कृति, शिक्षा की त्रिवेणी बहाई वह बेहद दुर्लभ ही देखने को मिलता है। उनका आजीवन संघर्ष अपने धर्म, संस्कृति, सभ्यता तथा राष्ट्र को आदर्श बनाना था उसे बचा कर रखना और सर्वोच्च स्थान दिलाना था इसी के निमित्त उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया।

युवा दिवस के सुविचार

1.

युवा जब अपने पुरुषार्थ पर विश्वास करता है तब

कोई कार्य उसके सामर्थ्य के बाहर नहीं रहता।

2.

अपने भीतर छुपे हुए नकारात्मक भाव को

निकाल फेंको

अपने दिल को जवा रखो

और राष्ट्र के उत्थान में बढ़ते रहो।

3.

युवा जब निस्वार्थ भाव के साथ

किसी कार्य में लग्न हो जाता है

तो वह ईश्वरीय कार्य हो जाता है।

4.

पूरे आत्मविश्वास के साथ

किसी भी कार्य का शुभारंभ करें

वह कार्य स्वयं ही शुभ हो जाएगा।

5.

जिद और जुनून से दुनिया बदली जा सकती है

और आज युवा के हृदय में यह दोनों मौजूद है।

6.

प्रबल इच्छा और दृढ़ निश्चय हो तो

आपकी असफलता का

कोई कारण नहीं रह जाता।

7.

विश्व में भारत सबसे युवा देश है

यहां किसी भी कार्य को

कुशलता पूर्वक करने की क्षमता है

हमारे युवा हर क्षेत्र में

नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं

बस उन्हें अवसर की तलाश है।

8.

चुनौतियां चाहे कितनी ही विषम क्यों ना हो

एक युवा से टकराकर हार ही जाता है।

9.

युवा किसी भी क्षेत्र में

नेतृत्व करने का सामर्थ रखते हैं

इन्हें देश का नेतृत्व करने का

अवसर देना चाहिए।

10.

नौजवान का जोश, लक्ष्य पर दृष्टि

और मन में आत्मविश्वास हो तो

कार्य कितना ही दुष्कर क्यों ना हो

वह सुलभ हो ही जाता है।

11.

धिक्कार है उसे जवानी पर

जो देश की खातिर ना हो।

12.

जीवन नामक ईश्वर के उपहार में

क्या संभव है?

आपको जितना पता रहेगा

आप उतने ही ज्यादा युवा बने रहेंगे।

13.

एक चित्रकार दिल से सदैव युवा रहता है

भले ही उसकी शारीरिक दशा कुछ भी हो।

14

आपकी निरंतर सक्रियता ही

आपको युवा बनाए रखती है।

युवा दिवस की शुभकामना संदेश

1.

मजबूरी का रोना छोड़ो

पूरे निष्ठा से कार्य करो

युवा जीवन अनमोल है

इसे ना व्यर्थ करो।

युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

2.

जिधर जवानी चलती है

उधर ही रवानी चलती है

युवा दिवस की मंगल कामनाएं।

3.

जो मन में विजय का प्रबल भाव लेकर

युद्ध करता है

वह कभी पराजय हो ही नहीं सकता।

युवा दिवस की मुबारकबाद

4.

कभी-कभी गरीबी युवा शक्ति का परिचय लेती है

पर हर बार तो गरीबी ही हार जाती है।

आप सभी को युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

5.

किसी भी देश का नौजवान

उसके देश की सभ्यता का धरोहर है।

6.

नवयुवक के आदर्श में

देश की संस्कृति और सभ्यता की झलक मिलती है

इसलिए बाल्यकाल से

आदर्श के बीज बालक के मन में बोना चाहिए।

yuva diwas quotes in hindi

1.

वह जवानी भी किस काम की

जो देश के काम ना सके।

2.

उस फौलादी सीने में देशभक्ति का जज्बा होता है

सीमा पर सौ दुश्मनों पर एक शेर भारी होता है।

3.

आप जिन सपनों को देखते हैं

उन्हें साकार भी कर सकते हैं

बस थोड़ा सा धैर्य

और आत्मविश्वास रखिए।

4.

दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति के बदौलत

युवा जिस इतिहास को लिखता है

उसे बदल पाना नामुमकिन हो जाता है।

5.

परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों ना हो

धैर्य पूर्वक तथा साहस से युक्त निर्णय

आपको उन परिस्थितियों से बाहर निकाल देती है।

6.

दुश्मन भी दूर से ही भाग लेते हैं

जब युवा शेर के जयघोष निकलते हैं।

Yuva Diwas Par Shayari

1.

जो युवा समय का सम्मान करता है

वही एक नया इतिहास लिखता है।

2.

असफलता क्या है?

यह कमजोर के लिए निराशा

नौजवान के लिए दृढ़ संकल्प का ही तो अवसर है।

3.

जिस राष्ट्र में युवा

अपना सामर्थ्य शक्ति बढ़ाता है

वह देश स्वयं उन्नति के

शिखर पर पहुंच जाता है।

4.

इच्छा शक्ति होने पर

कोई भी बाधा नहीं रोक पाती।

5.

विजेता बनना है तो

उस नौजवान से सीखो

जिसने राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए

देश की रक्षा की हो।

6.

इस जगत में आपके जैसा कोई नहीं है

जो शक्ति आपके भीतर है

वह अन्यत्र कहीं नहीं है

स्वयं पर विश्वास करें।

संबंधित लेख भी पढ़ें

Best hindi suvichar and anmol vachan

Subhashita Sanskrit quotes with Hindi meaning

Shayari collection for WhatsApp status

Shubh Ratri Quotes

Hindi Quotes on mother

Health quotes in hindi

Friendship and Dosti Quotes in Hindi

21 Motivational hindi quotes, suvichar, shayari

समापन

उपर्युक्त लेख के माध्यम से हमने स्वामी विवेकानंद जी के संक्षिप्त जीवन दर्शन को समझा, जिसमें उन्होंने विशेषकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण तथा धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित किया है। उनका स्पष्ट मानना था कि युवा ही अपने देश तथा उसकी संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं तथा आने वाले पीढ़ी को वह अपने संस्कृति सौंप सकते हैं।

आशा है उपरोक्त लेख आपको पसंद आया हो आप भी युवा दिवस पर कुछ लिखना चाहते हैं या हमें सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *