Karma Quotes in Hindi कर्म के लिए अनमोल वचन और सुविचार

By | January 18, 2023

Today we are writing karma based thoughts which have the power to change your life. कर्म को श्रेष्ठ माना गया है, व्यक्ति के कर्म पर ही उसके जीवन के सुख-दुख निर्भर करते हैं। व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। गीता के उपदेश में भी श्रीकृष्ण ने कर्म को प्रधान माना है। आज का मानव अपने कर्मों के कारण ही सुख और दुख को भोगता है। यही नहीं मृत्यु के पश्चात भी उसके कर्म ही आगे के जीवन चक्र को सुनिश्चित करते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपना कर्म श्रेष्ठ रखना चाहिए। अच्छे कर्म करने चाहिए जिससे सभी प्राणियों का कल्याण हो सके। इसी क्रम में हम कर्म पर आधारित सुविचार लिख रहे हैं जो आपके जीवन के लिए कारगर हो सकता है।

कर्म के लिए अनमोल वचन (Karma ke Liye Shayari)

1.

आपके कर्म आपके भाग्य की

रेखाओं का निर्माण करते हैं।

believe in karma quotes

believe in karma quotes

2.

जैसा कर्म होगा फल भी वैसा ही मिलेगा

महान व्यक्ति के कर्म भी महान होते हैं।

Hindi suvichar on life

3.

खाली बैठे सोचने से कुछ नहीं होता

कर्म की कुदाली चलाने से होता है।

short karma quotes

short karma quotes

4.

हर व्यक्ति कर्म करता है

किंतु अच्छा और बुरा कर्म

दो व्यक्तियों के बीच

भेद उत्पन्न करता है।

Struggle quotes in hindi

Anmol vachan in hindi 

Success quotes in hindi

5.

जो हो गया उसे स्वीकार कीजिए

अगले कर्म की तरफ अग्रसर रहिए

कर्म हमारे हाथों में है फल कर्म आधारित।

6.

आप स्वयं से पूछिए आपके साथ

बुरा से बुरा क्या हो सकता है

फिर उसपर अपने पूरे

सामर्थ के साथ विजय प्राप्त कीजिए

karma ke liye shayari

karma ke liye shayari

7.

चिंता पर विजय प्राप्त करने का

एकमात्र हथियार

आपका दृढ़ विश्वास और कर्म है।

8.

बैठकर मूर्खतापूर्ण निर्णय लेने से बेहतर है

कर्म करते हुए छोटी-छोटी असफलता पाना।

9.

जब हम बुरे से बुरे समय को स्वीकार कर लेते हैं

तब हमारे पास खोने के लिए कुछ रह नहीं जाता

हमारे पास बहुत कुछ पाने का रास्ता साफ हो जाता है

जिसे हम अपने सामर्थ्य से प्राप्त कर सकते हैं।

Hindi quotes on time

Best hindi suvichar and anmol vachan

10.

लाखों-करोड़ों लोग क्रोध में आकर

अपने कर्म के मार्ग से भटक जाते हैं

जहां उन्हें कुछ प्राप्त नहीं हो पाता।

11.

अफसोस तथा आत्मग्लानि के वशीभूत होकर

वर्तमान समय को निराशाजनक मत होने दो।

time and karma quotes in hindi

1.

किसी दिशा में दिया गया उचित समय

आपके भाग्य को बदलने की शक्ति रखता है।

2.

जो अपना कीमती समय बर्बाद करता है

समय उस व्यक्ति को बर्बाद कर देता है।

3.

समय भी परिश्रमी व्यक्ति का

चुनौतीपूर्ण परीक्षा लेता है

जिसमें सफल वही होते हैं

जो विपरीत परिस्थितियों में भी

हार स्वीकार नहीं करते।

Rich Quotes in Hindi

Prernadayak anmol vachan and suvichar in hindi

4.

भविष्य की चिंता करते हुए

वर्तमान को

विकट परिस्थितियों में डालना

मूर्खतापूर्ण निर्णय है।

karma quotes in hindi

karma quotes in hindikarma quotes in hindi

5.

हर एक दिन इस आशा और उत्साह के साथ

आरंभ करो

जिसे तुम बेहतर से बेहतर बना सकते हो।

6.

जिसे अपने निर्णय तथा सामर्थ पर विश्वास होता है

वह फिर

चिंता थकान नींद जैसी रुकावटों के बंधन में

नहीं बंधता।

संबंधित लेख का भी अध्ययन कर सकते हैं

Subhashita Sanskrit quotes with Hindi meaning

Shayari collection for WhatsApp status

Shubh Ratri Quotes

Hindi Quotes on mother

Health quotes in hindi

Friendship and Dosti Quotes in Hindi

21 Motivational hindi quotes, suvichar, shayari

समापन

गीता के पवित्र भाग में श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए कर्म का बड़ा अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण ने स्पष्ट किया प्राणियों के हाथ में केवल कर्म है। फल ईश्वर तथा उसके कर्म पर आधारित होता है कर्म अच्छा है या बुरा यह बाद का विषय है। मनुष्य कर्म करने के लिए बना है जो मनुष्य आलस आत्मग्लानि चिंता इन सब विषयों का ग्रास बनता है वह फिर उन्नति के मार्ग पर कभी चल नहीं पाता। अतः आप उन्नति के मार्ग में इन सभी को अपने राह में बाधा बनने ना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *