लोक आस्था का पर्व जो प्रकृति के बेहद निकट है, जिसे महापर्व के नाम से जाना जाता है। जी हां इस महापर्व का नाम छठ पूजा है। पूर्वांचल की संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह सूर्य देव तथा उनकी माता षष्ठी से जुड़ा हुआ पर्व है। इस पर्व को करने वाले लोग विशेष आस्था तथा विश्वास का भाव रखते हैं, उनके सभी मनोकामना भगवान सूर्य देव तथा उनकी माता षष्ठी पूर्ण करती हैं। कई ऐसी प्रचलित कहानियां है जिसमें छठ पर्व के महत्व को दिखाया गया है। इस लेख में आप छठ पूजा से संबंधित सुविचार, अनमोल वचन, कोट्स पढ़ेंगे और भगवान सूर्य देव तथा उनकी माता षष्ठी का भक्ति प्राप्त करेंगे।
छठ पूजा की शुभकामनाएं (Chhath Puja Quotes in Hindi)
1.
अपनी संस्कृति का महापर्व छठ पूजा की
आपको अनेकों अनेक शुभकामनाएं
आपका घर परिवार खुशहाल रहे
स्वस्थ रहे भगवान सूर्य देव की कृपा
आप सभी पर बनी रहे
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
2.
भगवान सूर्य देव आपको सदैव ऊर्जा प्रदान करते रहे
आप जीवन में नित्य निरंतर उन्नति करें
आपका कारोबार निरंतर बढ़े आपके परिवार में खुशहाली हो
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोलेनाथ कोट्स, महाकाल स्टेटस | Shiva quotes in hindi
3.
सात घोड़ों के रथ पर सवार भगवान सूर्य
आपके निजधाम पहुंचे आपका घर परिवार
सुख समृद्धि वैभव से परिपूर्ण हो
माता षष्ठी का प्यार आप सभी को मिले
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.
सुबह की पहली किरणों के साथ
भगवान आदित्य आपके घर पधारे
आपके घर को सुख समृद्धि वैभव से परिपूर्ण करें
आपका घर खुशहाल हो
आपके जीवन के सभी लक्ष्य आप प्राप्त करें
जय हो छठी मैया के लाल की।
5.
भगवान सूर्य की कृपा ही है
जो हमारे जीवन में
ऊर्जा का संचार होता है
ऐसे भगवान सूर्य को बारंबार प्रणाम
जय छठी मैया की।
6.
बुराई चाहे कितनी ही घनेरी हो
भगवान आदित्य उसको अवश्य दूर करते हैं
भगवान आदित्य की जय जय कार।
Vishwakarma Puja Quotes in Hindi
7.
मैं तो नारियल ठेकुआ का भोग लगाऊ
अपनी षष्टि मैया को मनाऊं
मेरी मैया है दिन दयाल
करती अपने भक्तों को निहाल।
8.
मंदिर की घंटी, सूरज की लाली
नदियों के किनारे फैली खुशहाली
बह रही मंद मंद शीतल बयार
मिले आपको मां षष्टि का प्यार
छठ पर्व की अनंत शुभकामनाएं।
9.
सूर्य देव की महिमा अपरंपार है
जो कोई सच्चे मन से पूजे उसका बेड़ा पार है।
Happy New Year Quotes, wishes, greetings, in Hindi
10.
मन की सभी आशाएं होंगी पूर्ण
कोई सच्चे मन से मां षष्ठी की आराधना करें
जय छठी मैया की।
11.
हर एक सूर्यास्त हमारे जीवन का एक दिन समाप्त कर देता है
अगले दिन भगवान सूर्य नई ऊर्जा प्रदान करते हैं
जो अपने जीवन को उचित लक्ष्य सकारात्मक विचार
और जीवन के उद्देश्य को समझने के लिए काफी है
भगवान सूर्यदेव आप इसी प्रकार हमें ऊर्जा प्रदान करते रहे
आपकी सदैव जय जयकार।
12.
हे माता षष्ठी के पुत्र दिवाकर आप हमें
असत्य से सत्य की राह दिखाना
अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाना
हमें जड़ता से चेतना की ओर
अपनी उर्जा देकर जागृत रखना
तुम्हें शत-शत नमन है।
13.
सूर्य देव सभी ग्रहों में श्रेष्ठ है जो अपनी उर्जा देकर
इस सृष्टि को चलाएं मान रखते हैं
जो कोई सूर्य देव की पूजा आराधना भक्ति भाव के साथ करता है
उसमें ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती
वह सदैव अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है
वह मनुष्य पृथ्वी पर पूजनीय हो जाता है।
14.
हे आदित्य आप हमारे हृदय में ज्ञान का प्रकाश भर दो
हमारे इस माटी की काया को ऊर्जावान कर दो
ताकि हम अपने जीवन के अहम उद्देश्यों को पूर्ण कर सकें
तुम्हारी कृपा के बिना हम कुछ नहीं है।
15.
जो लोग सूर्य को प्रतिदिन नमस्कार करते हैं
उन्हें सहस्त्र और जन्म की दरिद्रता प्राप्त नहीं होती
वह मनुष्य अपने सैकड़ों जीवन को सफल बना लेता है।
सम्बन्धित लेख भी पढ़ें
Navratri Quotes in Hindi (नवरात्रि सुविचार हिंदी में)
Shailputri Quotes in Hindi(माता शैलपुत्री के अनमोल वचन)
Chandraghanta Mata Quotes in Hindi (माँ चंद्रघंटा के अनमोल वचन)
Brahmacharini Mata Quotes In Hindi (मां ब्रह्मचारिणी कोट्स)
Skandamata Quotes in Hindi (मां स्कंदमाता के अनमोल विचार)
Kushmanda Mata Quotes in Hindi मां कुष्मांडा के अनमोल विचार
Katyayani Quotes in Hindi (माँ कात्यायनी के अनमोल वचन)
Kalratri Mata Quotes in Hindi(माँ कालरात्रि के अनमोल वचन)
समापन
छठ पर्व को महापर्व कहा गया है क्योंकि यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का प्रमुख पर्व है। यह लोक आस्था का पर्व है इस दिन माता षष्टि और सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। इसे प्रकृति का पर्व भी माना गया है, यह पर्व लगभग तीन से चार दिन का होता है। जिसमें विधि-विधान और पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस पर्व को प्रकृति से इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि सूर्य जो पृथ्वी पर ऊर्जा का संचार करते हैं, साक्षात उनको ईश्वर मानकर उनकी आराधना की जाती है।
नदी सरोवर तालाब आदि के किनारों को स्वच्छता पवित्र करके वहां विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। प्रकृति को संरक्षण प्रदान करने वाला यह पर्व निश्चित ही महान पर्व है।
बिहार से जुड़े हुए लोग इस पर्व को विशेष मानते हैं वह देश दुनिया में कहीं भी हो अपने इस पर्व को मनाने के लिए अपने निज होम लौट आते हैं। यह उन्हें परिवार से जुड़ने का एक बहाना भी देता है। इस पर्व को मनाने के लिए उन में अत्यंत उत्साह देखा जाता है। कितनी ही समस्याओं का सामना करते हुए वह अपने घर लौटते हैं और इस आस्था के पर्व को परिवार के साथ मनाते हैं। माता षष्ठी जो भगवान सूर्य की मां है, उनके आशीर्वाद से भक्तों के सभी कार्य सफल होते हैं। भगवान सूर्य अपनी उर्जा से प्राणियों को पोषित करते हैं आपको भी मां षष्ठी और भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो, जय मां छठी देवी की, जय हो भगवान आदित्य की।